रायपुर पुलिस ऑपरेशन साइबर शील्ड: फर्जी सिम कार्ड गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

0
122

रायपुर पुलिस ऑपरेशन साइबर शील्ड: फर्जी सिम कार्ड गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर रेंज पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 महाराष्ट्र निवासी सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 100 से अधिक प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों द्वारा बेचे गए सिम कार्ड का उपयोग टेलीग्राम रिव्यू टास्क, ऑनलाइन जॉब, पहचान की चोरी, फेक शेयर ट्रेडिंग और कम कीमत में सामान बेचने जैसे बहाने से साइबर फ्रॉड में किया जा रहा था। अब तक सामने आए मामलों में छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के पीड़ितों से लगभग 18.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है।

मामला दर्ज और विवेचना
थाना सिविल लाइन रायपुर में अपराध क्रमांक 290/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस, 42(3) टेलीग्राफ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, सेवा प्रदाता कंपनियों से जानकारी और पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

गिरफ्तार आरोपी

शिवानंद चौहान (34 वर्ष) – देवला, नासिक, महाराष्ट्र

प्रियेष यादव (23 वर्ष) – कामटी, नागपुर, महाराष्ट्र

जगमोहन भारती (39 वर्ष) – डूण्डा, थाना मुजगहन, रायपुर

नागेश्वर चक्रधारी (25 वर्ष) – निमोरा, राखी, रायपुर

निखिल चावला (33 वर्ष) – अमलीडीह, रायपुर

बॉबी खत्री (27 वर्ष) – ओम विहार, तेलीबांधा, रायपुर

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने बताया कि साइबर अपराधियों और उनके नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। बरामद प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड का तकनीकी विश्लेषण जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here