कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट , देखिये रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

0
85
WEATHER UPDATE

कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट , देखिये रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

रायपुर। सितंबर के मध्य में भी मानसून की सक्रियता बनी हुई है। मौसम विभाग ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। विशेषकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई। दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री और राजनांदगांव में न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कई स्थानों पर भारी वर्षा

मौसम विभाग ने बताया कि खड़गांव, चांदी, चित्रेड़ी और मिहनीडीह में 7 सेमी, जबकि पिथौरा और बलौद में 5 सेमी से अधिक बारिश दर्ज की गई।

सक्रिय सिस्टम

वर्तमान में एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी झारखंड में 3.1 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है, वहीं दूसरा चक्रवाती सिस्टम पूर्वी विदर्भ में 5.8 किमी तक फैला हुआ है। इनके असर से प्रदेशभर में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ वर्षा होगी।

इन जिलों के लिए अलर्ट

महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
वहीं, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव और गरियाबंद में भी मध्यम बारिश हो सकती है।

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में बुधवार को आसमान सामान्यत: मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here