“घर-घर ऑक्सीज़ोन – हर घर में हरियाली अभियान

0
46

“घर-घर ऑक्सीज़ोन – हर घर में हरियाली अभियान

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित राजधानी विहार कॉलोनी, सड्डू में ग्राम विकास गतिविधि के कृषि आयाम, के तत्वावधान में “घर-घर ऑक्सीज़ोन – हर घर में हरियाली” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए|

मुख्य वक्ता आचार्य देवेंद्र वर्मा (प्रांत प्रमुख, ग्राम विकास गतिविधि)ने भारत की गौ और प्रकृति पर आधारित गौरवशाली कृषि एवं जैविक जीवनशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अभियान एक अद्भुत पहल है। जैविक खेती, छत की खेती और ऑक्सीजन से भरपूर वातावरण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
• डॉ. के. के. साहू (वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक)ने कहा कि हमें एक स्वस्थ और हरित भविष्य के लिए प्रकृति की ओर लौटना होगा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करना होगा और अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करना होगा।
• श्रीमती पुष्पा साहू (हरियाली दीदी)ने छत की खेती के अपने अनुभव साझा करते हुए सभी से अपने घर की छत पर गमलों में सब्ज़ी एवं फलदार पौधे लगाने का आह्वान किया। श्री अशोक साहू जी द्वारा अरूणिका आम लगाकर छत की खेती की शुरुआत की गई l इस अवसर पर उपस्थित समस्त लोगों ने कम से एक फलदार पेड़ अपने मां के नाम पर अपने घर के बाडी,आंगन, बालकनी या छत में लगाने का संकल्प लिया l फलों व सब्जियों की खेती जैविक पद्धति से करने का निर्णय लिया l पुष्पा साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सबसे पहले सेव का फल उन्होने अवंती विहार रायपुर में स्थित अपने घर के छत में उगाया l आज उनके घर में 14 -15 प्रकार के फलदार पौधे लगे हैं साथ ही साथ सब्जी एवं औषधि पौधे मसाले वाली पौधे लगा है l वर्ष 2013 से श्रीमती पुष्पा साहू अपने छत में फलों की जैविक खेती कर रही है|
• वैद्यराज सरदार हरविंदर सिंह ने दैनिक जीवन में योग व आयुर्वेद के महत्व पर चर्चा करते कहा कि हम अपने आहार और जीवनशैली में परिवर्तन लाकर निरोग रह सकते हैं।
• कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वेदराम वर्मा (संघचालक, आरएसएस ,मोवा नगर) ने अभियान की सराहना करते हुए सभी नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।
•कार्यक्रम के संयोजक करुणानिधि यादव (प्रांत प्रमुख , कृषि आयाम)ने बताया कि यह अभियान जैविक जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक पहल है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को भी प्रोत्साहित करता है। आप भी अपने घर में एक छोटा ऑक्सीज़ोन बनाकर इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं

कार्यक्रम का संचालन करुणानिधि ने तथा अतिथियों का स्वागत समाजसेवी अशोक साहू एवं आभार प्रदर्शन कन्हैयालाल खरगवंशी ने किया | इस अवसर पर ग्राम विकास की प्रांत टोली के सदस्य जिम्मी चतुर्वेदी, विभाग ग्राम विकास प्रमुख विष्णु वर्मा, संतराम चतुर्वेदी,सरस्वती वर्मा, राजेश लोइया, तोशन साहू ,प्रिया सिंह सहित राजधानी विहार के पर्यावरण प्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here