नवा रायपुर में पीएम मोदी के दौरे के दौरान दुखद घटना, सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक की मौत

0
191

नवा रायपुर में पीएम मोदी के दौरे के दौरान दुखद घटना, सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक की मौत

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। नवा रायपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना (51 वर्ष) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। फुलजेश पन्ना मूल रूप से जशपुर जिले के निवासी थे और वर्तमान में कांकेर पुलिस लाइन में पदस्थ थे।

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात आरक्षक फुलजेश पन्ना की तबीयत अचानक खराब हो गई। साथी जवानों ने तुरंत उन्हें रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजा गया है।

प्रधानमंत्री का व्यस्त कार्यक्रम और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर पहुंचे। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत ब्रह्मकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र के उद्घाटन से की। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारे यहां कहा गया है कि आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है।”
इसके बाद प्रधानमंत्री ने नए विधानसभा भवन परिसर में पौधरोपण किया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here