मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणा पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने व्यक्त किया आभार

0
55

मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक घोषणा पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने व्यक्त किया आभार

रायपुर / प्रदेशवासियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा के विशेष सत्र में नई बिजली राहत योजना का ऐलान किया। घोषणा के तहत प्रदेश के उन सभी घरेलू उपभोक्ताओं को जिन्हें हर महीने 200 यूनिट तक बिजली की खपत होती है, अब 200 यूनिट तक आधी दर पर बिजली का लाभ मिलेगा। इस कदम से प्रदेश के लगभग 36 लाख परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही, जिन उपभोक्ताओं की खपत 200 से 400 यूनिट प्रतिमाह है, उन्हें भी आगामी एक वर्ष तक 200 यूनिट तक हाफ बिजली का लाभ दिया जाएगा। इस सुविधा से लगभग 6 लाख अतिरिक्त उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। यह एक वर्ष की छूट उपभोक्ताओं को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों में सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता हर उपभोक्ता को सस्ती, स्थिर और विश्वसनीय बिजली उपलब्ध कराना है। घरेलू उपभोक्ताओं को अधिक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह योजना 1 दिसंबर से लागू की जाएगी।
साथ ही, सोलर प्लांट लगाने पर राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त प्रोत्साहन भी दिया जाएगा—

1 किलोवॉट प्लांट पर ₹15,000 की सब्सिडी

2 किलोवॉट या उससे अधिक क्षमता पर ₹30,000 की सब्सिडी
यह व्यवस्था भविष्य में उपभोक्ताओं को आधी बिजली से पूर्णतः मुफ्त बिजली की दिशा में अग्रसर करेगी।

उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा ने मुख्यमंत्री का जताया धन्यवाद

उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की इस ऐतिहासिक और दूरगामी फैसले के लिए पूरे क्षेत्र की ओर से हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि—
“मुख्यमंत्री द्वारा दी गई यह राहत राज्य के लाखों परिवारों के लिए संबल का कार्य करेगी। विशेषकर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। यह निर्णय ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।”

विधायक पुरंदर मिश्रा ने यह भी कहा कि यह योजना प्रदेश की आम जनता को आर्थिक राहत देने के साथ-साथ सौर ऊर्जा की ओर तेज़ी से बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्रवासियों की ओर से साधुवाद देते हुए कहा कि यह निर्णय निश्चित रूप से जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here