बड़ी खबर : पुलिस जवान ने की आत्महत्या पेड़ में लटकी मिली लास

0
73

बड़ी खबर : पुलिस जवान ने की आत्महत्या पेड़ में लटकी मिली लास

 

रायपुर में पुलिस कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट मिला—17 महीनों से था ड्यूटी से गैरहाज़िर

रायपुर। राजधानी रायपुर के अमलीडीह पुलिस कॉलोनी में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलोनी के सामने खाली प्लॉट में पुलिस कांस्टेबल की फांसी पर लटकी लाश मिली। मृतक की पहचान कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद गबेल के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया है। पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कॉलोनीवासियों ने सुबह खाली प्लॉट में एक व्यक्ति को पेड़ पर लटका देखा और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की। मृतक ने गमछानुमा कपड़े से फांसी लगाई थी। पुलिस को घटनास्थल से ही सुसाइड नोट मिला है, जिसकी प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है।

सूत्रों के अनुसार, कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद गबेल शराब के आदी थे और पिछले 17 महीनों से पुलिस लाइन से गैरहाजिर चल रहे थे। लंबी अनुपस्थिति और व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर वह मानसिक तनाव से गुजर रहे थे।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और अन्य परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here