
CG POLICE : अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 90 बोरी महुआ लहान नष्ट


थाना रानीतराई क्षेत्र के ग्राम घोरारी में अवैध महुआ शराब की सूचना पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर 19 नवंबर 2025 को संयुक्त टीम ने ग्राम घोरारी में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान बंधवा तालाब में छिपाकर रखे गए करीब 90 बोरी महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया। टीम की यह कार्रवाई अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।

पुलिस ने क्षेत्र में आगे भी इसी तरह की सख्त कार्यवाही जारी रखने की बात कही है।



https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

