रायपुर ब्रेकिंग : मोवा ओवरब्रिज पर रफ्तार का कहर, दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में 3 घायल

0
193

रायपुर ब्रेकिंग : मोवा ओवरब्रिज पर रफ्तार का कहर, दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में 3 घायल

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। मोवा ओवर ब्रिज पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

जानकारी के अनुसार, किया सोनेटे और क्रेटा कार एक-दूसरे से भिड़ गईं, जिससे दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना में दोनों कारों में सवार 3 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here