वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की गोलमेज सम्मेलन में चेंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधित्व

0
20

 

वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की गोलमेज सम्मेलन में चेंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधित्व

रायपुर। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), भारत सरकार द्वारा आयोजित वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण से संबंधित एक दिवसीय गोलमेज सम्मेलन में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में शामिल हुआ। यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित किया गया।

 

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग), सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण संचालित किया जाता है। इसके अंतर्गत चयनित औद्योगिक इकाइयों से पूंजी निवेश, उत्पादन, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा लाभ सहित महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़े संकलित किए जाते हैं, जिनका उपयोग राष्ट्रीय आय के अनुमान एवं नीति निर्माण में किया जाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमहानिदेशक श्री अल्ताफ हुसैन हाजी ने की। उन्होंने कहा कि उद्योगों द्वारा समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण डाटा उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है, जिससे विकसित भारत 2047 के उद्देश्यों की दिशा में मजबूती से कार्य किया जा सके। उन्होंने सभी औद्योगिक संगठनों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की तथा सर्वेक्षण से जुड़े डाटा संकलन के लिए NSO टीम से आवश्यक मार्गदर्शन लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वागत उप निदेशक सुश्री सचिता राकेश द्वारा किया गया। कार्यक्रम में NSO के वरिष्ठ अधिकारी श्री ऋषभ सिंह श्याम, श्री प्रखर गुप्ता भी उपस्थित रहे।

चेम्बर की ओर से उपाध्यक्ष श्री लोकेश चन्द्रकांत जैन ने प्रमुख सुझाव रखते हुए कहा—
सांख्यिकीय प्रणाली में Artificial Intelligence जैसे नवाचारों का समावेश आवश्यक।
छत्तीसगढ़ में सांख्यिकी प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जानी चाहिए।
सांख्यिकी संग्रहण अधिनियम-2008 को अद्यतन कर नया अधिनियम लागू किया जाए।
सांख्यिकी शिक्षा को बढ़ावा देने चेंबर भवन में समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हों।
स्वतंत्र सांख्यिकी आयोग की स्थापना की जानी चाहिए।

कार्यक्रम में श्री सुरेश कश्यप, संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय छत्तीसगढ़, क्षेत्रीय एवं उप-क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी तथा चेंबर उपाध्यक्ष श्री महेंद्र बागड़ोदिया, श्री जितेंद्र शादीजा एवं श्री मनीष प्रजापति भी उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी श्री आर.के. श्रीवास्तव ने किया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here