रायपुर रेलवे स्टेशन के पास 13 किलो से ज्यादा गांजा के साथ प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

0
47

रायपुर रेलवे स्टेशन के पास 13 किलो से ज्यादा गांजा के साथ प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रेलवे स्टेशन के पास से गांजा तस्करी के आरोप में एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से करीब 13 किलो 156 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6.77 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई गुढ़ियारी थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने की। पुलिस को सूचना मिली थी कि रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर पार्किंग क्षेत्र में एक युवक और युवती बैग में गांजा लेकर खड़े हैं और कहीं जाने की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिये के आधार पर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम राजेंद्र प्रसाद और हेमलता कैवर्त्य बताए। पुलिस द्वारा बैग की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे प्रेमी-प्रेमिका हैं और खरियार रोड से गांजा लाकर प्रयागराज ले जाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 किलो 156 ग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here