Weather update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अगले दिनों में बढ़ेगी गर्मी; कई जिलों में बारिश और अंधड़ के आसार

0
6

Weather update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अगले दिनों में बढ़ेगी गर्मी; कई जिलों में बारिश और अंधड़ के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर से गर्मी बढ़ने के संकेत दिए हैं। अनुमान है कि प्रदेश के तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

राजधानी रायपुर में सोमवार को दोपहर और शाम के बाद आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक, अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रविवार को मनेंद्रगढ़, पेंड्रा रोड और माना-रायपुर एयरपोर्ट क्षेत्र में 3 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं रायपुर, बिलासपुर और लाभांडीह में 2 सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज हुई। बारिश और बादलों की वजह से कई इलाकों में तापमान में गिरावट महसूस की गई।

इसके बावजूद दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और कई द्रोणिकाओं के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अगले 48 घंटे के भीतर निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ सकता है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here