भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर CAIT प्रतिनिधिमंडल ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ के कृषि, वन उत्पाद एवं स्थानीय उद्योगों की सहभागिता पर हुई विस्तृत चर्चा
सरगुजा अंचल के व्यापारियों की भी दिखेगी देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर में दमदार सहभागिता
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के संबंध में आज CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी एवं CAIT छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम से सौजन्य मुलाकात कर महोत्सव की रूपरेखा, कृषि आधारित व्यापारिक संभावनाओं एवं प्रदेश की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों, वन उपज, जैविक उत्पादों, मिलेट्स, हस्तशिल्प एवं स्थानीय उद्योगों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के विषय पर सकारात्मक संवाद हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से सरगुजा अंचल के व्यापारियों, किसानों एवं स्थानीय उत्पादों की राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि इस बार देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर में सरगुजा अंचल के व्यापारियों की भी दमदार उपस्थिति देखने को मिलेगी।
प्रतिनिधिमंडल ने महोत्सव के माध्यम से प्रदेश के किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों, कृषि उद्यमियों एवं स्थानीय उत्पादों को देशभर में नई पहचान दिलाने तथा कृषि आधारित व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री रामविचार नेताम ने भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 की सराहना करते हुए इसे व्यापार, कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने महोत्सव में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा राज्य के कृषि एवं ग्रामीण उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
बैठक में प्रदेश के कृषि आधारित उद्योगों के विकास, किसानों की आय वृद्धि, स्थानीय उत्पादों के विपणन विस्तार एवं “वोकल फॉर लोकल” तथा “आत्मनिर्भर भारत” को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।
माननीय मंत्री श्री रामविचार नेताम जी से मुलाकात में कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारी मुख्य रूप उपस्थित रहे:- अमर पारवानी, अवनीत सिंह, नागेन्द्र तिवारी, कान्ति पटेल, विक्रांत राठौर एवं हिमांषु वर्मा ।



