युवा CAIT लगातार व्यापारियों को एकजुट कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है
युवा कैट प्रदेश अध्यक्ष श्री कान्ति पटेल, प्रदेश महामंत्री श्री रतनदीप सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि युवा ब्।प्ज् द्वारा दिनांक 10 मई 2026 को होटल सिमरन इंटरनेशनल, पंडरी, रायपुर में एक भव्य एवं प्रभावशाली बिजनेस मीट का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रमुख व्यापारी, उद्यमी एवं विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के बीच नेटवर्किंग को बढ़ावा देना, नए व्यापारिक अवसरों की खोज करना एवं आपसी सहयोग को मजबूत करना रहा।
इस अवसर पर जॉफ फूड्स के प्रबंध निदेशक एवं युवा उद्यमी श्री आकाश अग्रवाल ने कहा, “आज के समय में व्यापार की प्रगति के लिए मजबूत नेटवर्किंग और सही मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। युवा CAIT द्वारा आयोजित यह बिजनेस मीट व्यापारियों को एक ऐसा मंच प्रदान करता है, जहां वे नए संपर्क स्थापित करने के साथ-साथ अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने हेतु प्रभावी समाधान भी प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से व्यापारियों को नई सोच, नए अवसर और बेहतर व्यावसायिक सहयोग मिलता है।”
युवा कैट प्रदेश अध्यक्ष श्री कान्ति पटेल एवं प्रदेश महामंत्री श्री रतनदीप सिंह ने कहा, “युवा CAIT लगातार व्यापारियों को एकजुट कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इस प्रकार के बिजनेस मीट न केवल आपसी तालमेल और विश्वास को मजबूत करते हैं, बल्कि नए व्यापारिक अवसरों के द्वार भी खोलते हैं। आज के बदलते व्यापारिक परिवेश में ऐसे मंच अत्यंत आवश्यक हैं, जहां व्यापारी एक-दूसरे के अनुभवों से सीख सकें और अपने व्यवसाय को नई दिशा दे सकें। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक व्यापारी इस मंच के माध्यम से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ-साथ एक मजबूत एवं विश्वसनीय व्यापारिक नेटवर्क का हिस्सा बने, जिससे प्रदेश में व्यापारिक विकास को नई गति मिल सके।”
इस अवसर पर युवा कैट टीम द्वारा श्री अवनीत सिंह एवं श्री विजय पटेल को संगठन में नवीन दायित्व मिलने पर विशेष रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों युवा नेतृत्वकर्ता अपने अनुभव, ऊर्जा एवं समर्पण से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा समय समय पर मार्गदर्शन देते रहेंगे।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली, जो युवा CAIT के बढ़ते प्रभाव एवं संगठन की एकजुटता को दर्शाती है। उपस्थित व्यापारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे व्यापारिक विकास एवं आपसी सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सफल एवं प्रभावशाली आयोजनों के निरंतर आयोजन हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बैठक में युवा कैट के पदाधिकारी एवं सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- अवनीत सिंह, विजय पटेल, कान्ति पटेल, रतनदीप सिंह, भरत भूषण गुप्ता, दीपक विधानी, विक्रांत राठौर सुषील लालवानी,, रौनक पटेल, गिरीष पटेल, मितेष पटेल, प्रकाष कोसारकर, विषाल वरयानी, मनीष सोनी, सुरेष वासवानी, नागेन्द्र तिवारी, भावेष ठक्कर, लोकेष सोढा, विक्रम शर्मा, मानव गुप्ता, लक्ष्य टारगेट, निलेष मुंदडा, सोपान अग्रवाल, गौतम झा, आकाष साहू आयुष यादव, हर्ष वाडालिया, हर्ष अग्रवाल, हर्षवर्धन गुप्ता, रोषन लाल शर्मा, नितेष अग्रवाल, दीपेष अग्रवाल, रविन्द्र उबेजा, नरेष माखीजा, सौरभ सोनी, आषीष तिवारी, खोखन कुण्डु, श्याम षिवहरे, अजय प्रृथ्वानी, सुरेष दौलतानी, मनीष चंदन, प्रषांत बन्देलु, नागेष साहू , बलराम रोहरा, राजकुमार मंगतानी, मनीष जिंदल, रोहित पटेल, पारसा दामानी, रूपेष पटेल, रवि कुमार तुली, त्रिलोचन साहू, राजेष बिहानी, भावेष पटेल, कपिल पटेल, प्रिन्स जैन, नितेष प्रजापति, तरणजीत सिंह, संदीप गुप्ता, खेमराज साहू, मुकेष प्रजापति, राज बिहानी, विकास आहुजा, प्रकाष जोषी एवं कृष्णा लखोटिया।



