व्यापारियों के बीच पहुंच रहा CAIT संवाद से समाधान की नई पहल
श्री राम बिजनेस जोन व्यापारी संघ, डूमरतराई के साथ हुआ प्रभावी एवं सकारात्मक संवाद
“व्यापारियों के सुझावों को लेकर समाधान का प्रयास है ‘व्यापारी संवाद’ अभियान” – अमर पारवानी
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि व्यापारियों की समस्याओं को समझने, उनके सुझावों को संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल करने तथा व्यापारिक संगठनों के साथ मजबूत समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ द्वारा चलाए जा रहे “CAITव्यापारी संवाद” अभियान को व्यापार जगत से व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में आज डूमरतराई स्थित श्री राम बिजनेस जोन व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में व्यापारियों ने खुलकर अपने विचार रखे तथा बाजार, कर व्यवस्था, ई-कॉमर्स से बढ़ती प्रतिस्पर्धा, व्यापारिक सुरक्षा, व्यापार विस्तार एवं संगठनात्मक मजबूती जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। ब्।प्ज् के पदाधिकारियों ने सभी सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें संगठन की आगामी कार्ययोजना में शामिल करने का आश्वासन दिया।
CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने कहा कि आज व्यापार केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति का मजबूत आधार है। ऐसे समय में व्यापारियों की आवाज को संगठित करना और उनकी समस्याओं को समाधान तक पहुंचाना CAIT की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि “व्यापारी संवाद” अभियान का उद्देश्य केवल बैठक करना नहीं, बल्कि व्यापारियों के बीच जाकर विश्वास, सहयोग और समाधान का मजबूत वातावरण तैयार करना है।
उन्होंने कहा कि जब व्यापारिक संगठन एकजुट होकर कार्य करते हैं, तब व्यापारियों की समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से संभव होता है। CAIT प्रदेश के प्रत्येक बाजार और प्रत्येक व्यापारी तक पहुंचकर उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर श्री राम बिजनेस जोन व्यापारी संघ, डूमरतराई के अध्यक्ष श्री प्रभुदास नथानी ने CAIT छत्तीसगढ़ की नवगठित टीम का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारियों के बीच सीधे पहुंचकर संवाद स्थापित करने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद ऐसा प्रयास देखने को मिल रहा है
जिसमें संगठन स्वयं व्यापारियों के बीच जाकर उनकी बात सुन रहा है। इससे व्यापारिक समाज में विश्वास बढ़ेगा तथा संगठन और व्यापारियों के बीच संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने कहा कि CAIT का लक्ष्य केवल व्यापारिक मुद्दों को उठाना नहीं, बल्कि व्यापारियों को एक साझा मंच पर जोड़कर उनकी सामूहिक शक्ति को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में चलाया जा रहा “व्यापारी संवाद” अभियान व्यापारियों के विचारों, सुझावों और अपेक्षाओं को संगठन की नीतियों का आधार बनाने का प्रयास है।
उन्होंने बताया कि व्यापारियों की वास्तविक समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब संगठन उनके बीच जाकर प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करे। ब्।प्ज् आने वाले समय में प्रदेश के विभिन्न बाजारों, व्यापारिक संगठनों एवं औद्योगिक क्षेत्रों में इसी प्रकार के संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिससे व्यापारियों और संगठन के बीच निरंतर संवाद एवं समन्वय बना रहे।
बैठक के दौरान व्यापारियों ने स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने, संगठित व्यापारिक वातावरण तैयार करने तथा छोटे एवं मध्यम व्यापारियों की चुनौतियों के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। सभी ने इस अभियान को व्यापारिक हितों के लिए एक सकारात्मक और दूरगामी पहल बताया।
कार्यक्रम में CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, परमानन्द जैन, सुरेन्दर सिंह, अवनीत सिंह, विजय पटेल, भरत जैन, राकेष ओचवानी, दीपक विधानी, मोहन वल्र्यानी, जयराम कुकरेजा, निलेष मुंदडा, नागेन्द्र तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, बी.एस. परिहार, श्रीराम बिजनेस जोन व्यापारी संघ डुमरतराई के पदाधिकारी प्रभुदास नत्थानी, धीतेन्द्र पाठक, नवीन विज, पंकज जैन, सूरज सिंह परिहार, रोहित माखीजा, दीपक शर्मा, वरूण विज, मणिदेव नत्थानी, मनीष हिरवानी, संजय जैन, खुषाल वलेचा, इकजोत सिंह एव भगवान दास नंदवानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
व्यापारियों के बीच, व्यापारियों की बात”
इसी भावना के साथ संचालित CAIT व्यापारी संवाद अभियान प्रदेश के व्यापारियों को एकजुट कर व्यापारिक हितों की रक्षा, व्यापार संवर्धन एवं सशक्त व्यापारी नेतृत्व के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।



