रायपुर जिला शिक्षा प्रकोष्ठ का वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं संघटनात्मक बैठक संपन्न हुई

0
5

रायपुर जिला शिक्षा प्रकोष्ठ का वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं संघटनात्मक बैठक संपन्न हुई

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के आवाहन “एक पेड़ माँ के नाम” पर एवं उनके स्वर्णिम प्रधानमंत्री पद के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी – शिक्षा प्रकोष्ठ जिला रायपुर की मासिक संगठनात्मक बैठक एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुई | उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में 50 से अधिक पौधे रोपित किए गए एवं कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया |

इसके उपरांत बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं शिक्षा प्रकोष्ठ की भावी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं के प्रथम आंजनेय विश्वविद्यालय आगमन पर उन्हें जिला संयोजक व विश्वविद्यालय संचालक श्री अभिषेक अग्रवाल जी द्वारा सम्मान स्मृति चिह्न भेंट की गई |

बैठक सकारात्मक एवं सार्थक वातावरण में संपन्न हुई। सभी साथियों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

उक्त बैठक में भा.ज.पा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक सुश्री हरशीला रूपाली शर्मा जी , जिला संयोजक श्री अभिषेक अग्रवाल जी , सहसंयोजक श्री निलेश पांडे जी , कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप जोशी जी , जिला मीडिया प्रभारी बिमलेन्द्र तिवारी जी , जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री श्याम सुंदर अग्रवाल जी , कार्यालय प्रभारी श्री अजय कुमार सिंह जी एवं सह कार्यालय प्रभारी श्री आकाश पांडे जी एवं श्री प्रखर शर्मा जी , सोशल मीडिया सहसंयोजक श्री अनूप यदु जी एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के विभिन्न दायित्ववान कार्यकर्तागण उपस्थित हुए |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here