रायपुर में 19 जुलाई को होगा ‘VMS मिस्टर, मिस एंड मिसेज छत्तीसगढ़ 2026’ का भव्य आयोजन, ऑडिशन शुरू
रायपुर। राजधानी रायपुर के भाटागांव स्थित द नाइन होटल में आगामी 19 जुलाई 2026 को “VMS प्रेजेंट्स मिस्टर, मिस एंड मिसेज छत्तीसगढ़ 2026” का भव्य ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। इस मेगा ब्यूटी पेजेंट एवं अवार्ड शो का उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभाओं, मॉडलिंग के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं और महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के आयोजक कविता सिंह और जितेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना तथा महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
आयोजक कविता सिंह ने कहा कि वह हमेशा महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करती रही हैं और आगे भी करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और यहां की महिलाओं एवं युवाओं को उचित मंच मिलने पर वे देशभर में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।
इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें हर आयु वर्ग की महिलाएं भाग ले सकेंगी। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में उम्र की कोई सख्त सीमा नहीं रखी गई है, जिससे अधिक से अधिक प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री एवं मॉडल निशा काजल पांडे सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगी, जबकि बॉलीवुड टीवी अभिनेता ओम त्रिपाठी भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। दोनों कलाकार प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन करेंगे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन और ऑडिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक प्रतिभागी 74899-21106 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी और अपडेट @vms_miss_mrsindia इंस्टाग्राम हैंडल पर भी उपलब्ध रहेगी।
उल्लेखनीय है कि VMS संस्था इससे पहले भी कई सफल फैशन शो और ब्यूटी पेजेंट आयोजित कर चुकी है। आयोजकों का दावा है कि इस वर्ष का आयोजन पहले की तुलना में और अधिक भव्य एवं आकर्षक होगा।






