रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग, रायपुर की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा और संस्कार के माध्यम से समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर विशेष कार्यशाला भी आयोजित की गई।
कैट महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मधु अरोरा, प्रदेश महामंत्री पिंकी अग्रवाल एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेरणा भट्ट ने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ-साथ महिलाओं को बदलती डिजिटल तकनीक से परिचित कराना था।
कार्यक्रम में डॉ. चितवन सिंह, डॉ. राजलक्ष्मी शैलेट, डॉ. जासमीन जोशी, वंदना सूद, तरूलता पांडया, प्रियंका शुक्ला, तृप्ति झवेरी, ममता पिथालिया, वर्षा शर्मा, कीर्ति, संगीता बटारिया, हीरल बारमेडा, संयुक्ता शुक्ला एवं डॉ. नीलम अरोरा सहित शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
AI कार्यशाला बनी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण डिजिटल एवं AI विशेषज्ञ एकता ठाकुर द्वारा आयोजित विशेष AI कार्यशाला रही। कार्यशाला में प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता, आधुनिक कार्यक्षेत्र में इसकी बढ़ती भूमिका तथा दैनिक जीवन एवं व्यवसाय में इसके व्यावहारिक इस्तेमाल की जानकारी दी गई।
एकता ठाकुर ने सरल एवं प्रभावी तरीके से बताया कि AI की मदद से रोजमर्रा के कार्यों को अधिक आसान, तेज और प्रभावशाली बनाया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं को आधुनिक डिजिटल टूल्स के उपयोग की जानकारी देते हुए तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में महिलाओं एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिक्षक समाज निर्माण की आधारशिला : मधु अरोरा
कैट महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मधु अरोरा ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण भी करते हैं। समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका योगदान हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाओं के लिए डिजिटल तकनीक और AI की जानकारी बेहद उपयोगी है। कैट महिला विंग का प्रयास है कि महिलाओं को नई तकनीकों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जाए।
कार्यक्रम में कैट, युवा कैट एवं महिला कैट के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं एंकरिंग अनमोल पारवानी ने प्रभावी ढंग से किया।
इस अवसर पर अमर पारवानी, जितेन्द्र दोषी, परमानन्द जैन, अवनीत सिंह, विजय पटेल, भरत जैन, रतनदीप सिंह, अर्नीबन चटर्जी, मधु अरोरा, प्रेरणा भट्ट, अनमोल पारवानी, नीलम दिवाकर, एकता ठाकुर, सुरेखा कुमार, गीता बेलावती, तरूलता पडपा, वर्षा चन्द्राकर, नीलम वर्मा, कीर्ति जोशी, किरण शाह, युक्ति टंक, अलका राठौर, ज्योति ठक्कर, डॉ. अंजली दुबे, प्रज्ञा अग्रवाल, वर्षा शर्मा, ममता पिथालिया, शालू चुर्रे एवं भावना सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।






