JCI Week 2026 के Youth Leadership & Voice Day में 150 से अधिक MBA विद्यार्थियों ने लिया प्रशिक्षण

0
5

रायपुर। JCI Raipur Vamanjali की ओर से JCI Week 2026 के दूसरे दिन “Youth Leadership & Voice Day” का आयोजन Disha Institute of Management & Technology में किया गया। कार्यक्रम में “Speak Up, Stand Out – Effective Public Speaking” विषय पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें 150 से अधिक MBA विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण सत्र में JCI Sen. Dr. Ananya Mishra और JCI Sen. Vatsalya Murti ने विद्यार्थियों को प्रभावी संवाद, सार्वजनिक वक्तृत्व, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को इंटरैक्टिव गतिविधियों के माध्यम से अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने और मंच पर आत्मविश्वास के साथ बोलने का अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों ने भी विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी प्रतिभा और अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की Program Director JC Dr. Raina Jain रहीं। JCI Week 2026 के सफल संचालन में PD JC Tanu Bardhan, Co-PD JC Mahima Sahu तथा Coordinator/Secretary JFM Sarita Patel का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर President JC HGF Priyanka Gupta ने प्रशिक्षकों, विद्यार्थियों, संस्थान की टीम और JCI सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में आत्मविश्वास, प्रभावी संवाद और नेतृत्व क्षमता विकसित करना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश “Speak Up. Stand Out. Lead with Confidence.” रहा। आयोजन के माध्यम से युवाओं को न केवल प्रभावी वक्तृत्व के गुर सीखने का अवसर मिला, बल्कि नेतृत्व क्षमता को व्यवहारिक रूप से विकसित करने की दिशा में भी प्रेरणा मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here