सार्वजनिक स्थान पर जन्मदिन समारोह कर भीड़ जुटाने पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत चार पर मामला दर्ज

0
8
सार्वजनिक स्थान पर जन्मदिन समारोह कर भीड़ जुटाने पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत चार पर मामला दर्ज

पेंड्रा। सार्वजनिक स्थान पर जन्मदिन समारोह आयोजित कर भीड़ जुटाने और आवागमन बाधित करने के मामले में गौरेला पुलिस ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे समेत चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 285 और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर को जन्मदिन समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और समारोह के दौरान सार्वजनिक रास्ते पर भीड़ एकत्र होने तथा लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने की शिकायत की जांच शुरू की।

पुलिस की जांच में सार्वजनिक मार्ग पर आयोजन के दौरान भीड़ जुटने और यातायात प्रभावित होने की स्थिति सामने आने के बाद गौरेला पुलिस ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर आयोजन के दौरान आम लोगों की आवाजाही और यातायात प्रभावित नहीं होना चाहिए। इस मामले में दर्ज कार्रवाई के बाद क्षेत्र में यह प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here