त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढें दाम

0
9
त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढें दाम

नई दिल्ली।त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का असर कारोबारियों पर बढ़ गया है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अलग-अलग शहरों में सिलिंडर के दाम में 72.50 रुपये तक की वृद्धि हुई है।

राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर अब 2,810 रुपये में मिलेगा। कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और अन्य छोटे कारोबारों की संचालन लागत पर पड़ सकता है। एलपीजी की लागत बढ़ने से खान-पान से जुड़ी वस्तुओं की कीमतों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रमुख शहरों में कमर्शियल LPG सिलिंडर के दाम

  • दिल्ली: 2,810 रुपये

  • भोपाल: 2,815 रुपये

  • इंदौर: 2,919.50 रुपये

  • जबलपुर: 3,030.50 रुपये

  • ग्वालियर: 3,037.50 रुपये

  • रायपुर: 3,044.50 रुपये

  • बिलासपुर: 3,085.50 रुपये

  • मुंबई: 2,764.50 रुपये

  • कोलकाता: 2,954 रुपये

  • चेन्नई: 2,983 रुपये

  • लखनऊ: 2,932 रुपये

  • पटना: 3,100 रुपये

  • रांची: 3,004.50 रुपये

  • हैदराबाद: 3,065 रुपये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here