रायपुर निगम में 11 अधिकारियों की नई पदस्थापना, कार्यपालन अभियंता से उप अभियंता तक बदली जिम्मेदारियां

0
11
रायपुर निगम में 11 अधिकारियों की नई पदस्थापना, कार्यपालन अभियंता से उप अभियंता तक बदली जिम्मेदारियां

रायपुर। नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 11 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंता स्तर के अधिकारी शामिल हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने तबादला आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के अनुसार मुख्यालय में पदस्थ कार्यपालन अभियंता पदमाकर श्रीवास को जोन क्रमांक 5 भेजा गया है। वहीं, जोन क्रमांक 5 के कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह को जोन क्रमांक 6 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार सिन्हा को जोन क्रमांक 6 से हटाकर जोन क्रमांक 10 में पदस्थ किया गया है।

जोन क्रमांक 10 में पदस्थ कार्यपालन अभियंता गजाराम कंवर को मुख्यालय की उद्यान शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।

सहायक अभियंताओं की भी बदली जिम्मेदारियां
तबादला सूची में सहायक अभियंताओं को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। जोन क्रमांक 7 में पदस्थ सहायक अभियंता शत्रुघन देशलहरे को जोन क्रमांक 8 भेजा गया है। वहीं, जोन क्रमांक 4 के सहायक अभियंता दीपक देवांगन को प्रभारी कार्यपालन अभियंता बनाया गया है। उन्हें मुख्यालय में योजना शाखा, 15वें वित्त आयोग और लोक कर्म विभाग से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यालय के सहायक अभियंता संदीप तिवारी को जोन क्रमांक 4 में पदस्थ किया गया है। इसी तरह सहायक अभियंता संस्कार शर्मा को महापौर कार्यालय, 15वें वित्त आयोग और उद्यान शाखा का काम सौंपा गया है।

उप अभियंताओं को भी मिली नई जिम्मेदारी
जोन क्रमांक 10 के उप अभियंता वसीम खान को प्रभारी सहायक अभियंता बनाया गया है। उन्हें स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मुख्यालय की उप अभियंता अर्जिता दीवान को प्रभारी सहायक अभियंता के रूप में जोन क्रमांक 7 में पदस्थ किया गया है।

जोन क्रमांक 8 के उप अभियंता योगेन्द्र साहू को मुख्यालय भेजा गया है। उन्हें योजना शाखा, 15वें वित्त आयोग और लोक कर्म विभाग से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं और कार्य व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here