पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त शिकायतों की समुचित जांच, सुनवाई, निगरानी और त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। इसके तहत नागरिकों को ई-चालान में किसी भी प्रकार की विसंगति या त्रुटि होने पर अपनी शिकायत दर्ज कराने का अवसर मिलेगा।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकेंगे शिकायत
ई-चालान से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए नागरिक NextGen eChallan पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन शिकायत के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात), कमिश्नरेट रायपुर के कार्यालय, यातायात मुख्यालय, कालीबाड़ी चौक, रायपुर में संपर्क किया जा सकता है।
शिकायतों और आपत्तियों के संबंध में नागरिक दूरभाष क्रमांक 0771-4247108 अथवा मोबाइल नंबर 9479299814 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने वाहन चालकों से अपील की है कि ई-चालान से संबंधित किसी भी विसंगति या शिकायत के निराकरण के लिए चालान जारी होने के 45 दिनों के भीतर निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल या यातायात मुख्यालय में संपर्क कर अपना पक्ष प्रस्तुत करें।






