आगामी त्योहारों के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक ही दिन में 10 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

0
9
आगामी त्योहारों के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक ही दिन में 10 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

रायपुर। आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 25 अक्टूबर 2026 को नॉर्थ जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक ही दिन में कुल 10 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना उरला क्षेत्र में 6 व्यक्तियों, थाना पंडरी क्षेत्र में 2 व्यक्तियों तथा थाना गुढ़ियारी और थाना खमतराई क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य संभावित विवादों एवं अप्रिय घटनाओं की रोकथाम करना तथा आम नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाए रखना है। नॉर्थ जोन पुलिस ने आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी और आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here