शंकर नगर ओव्हरहेड टैंक में मरम्मत एवं टंकी सफाई कार्य के दौरान 20 दिसम्बर को संध्या एवं 21 दिसम्बर को प्रातः कालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी

0
78

रायपुर-नगर पालिक निगम रायपुर की जल कार्य समिति के अध्यक्ष  सतनाम सिंह पनाग ने जानकारी देते हुए बताया कि शंकर नगर ओव्हर हेड टैंक का इनलेट पाईप का डक्ट फुट बेंड में लगातार लीकेज होने के कारण मरम्मत कार्य एवं टंकी की सफाई करने के कार्य करने हेतु दिनांक 20 दिसम्बर 2022 मंगलवार को प्रातः कालीन जलप्रदाय करने के पश्चात 20 दिसम्बर 2022 मंगलवार को संध्याकालीन एवं 21 दिसम्बर 2022 बुधवार को प्रातःकालीन जलापूर्ति शंकर नगर ओव्हर हेड टैंक से प्रभावित रहेगी.

दिनांक 21 दिसम्बर 2022 बुधवार को संध्या कालीन जलप्रदाय सम्बंधित शंकर नगर ओव्हर हेड टैंक से नियमित रूप से होगा. इसके अतिरिक्त रायपुर शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावर पम्पों से जलप्रदाय यथावत रहेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here