राजधानी के 4 शैक्षणिक संस्थानों एवं 4 ग्राम पंचायतों में चलाया गया यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम

0
13

*सड़क सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर वाहन चालकों में यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता लाने एलइडी स्क्रीन, मोबाइल हार्डिंग ट्रॉली वाहन, एवं बैनर पोस्टरों के माध्यम से किया जा रहा प्रचार-प्रसार*

*यातायात रायपुर दिनांक 12 जनवरी 2023* सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 के द्वितीय दिवस *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर* के निर्देशन में यातायात पुलिस रायपुर द्वारा शहर में संचालित 4 शैक्षणिक संस्थानों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे 04 ग्राम पंचायतों में यातायात नियमों की जानकारी एवं नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से यातायात प्रशिक्षण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

इसके शहर के प्रमुख मार्गो एवं चौक चौराहों पर यातायात पुलिस रायपुर द्वारा *दोपहिया में हेलमेट लगाने वाले एवं चार पहिया में सीट बेल्ट लगाने वाले वाहन चालकों को फूल गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया* साथ ही बैनर पोस्टर एवं पंपलेट वितरण कर बेहतर भविष्य की कामना की गई।

इसके अतरिक्त *शहर के प्रमुख चौक चौराहों में लगे एलईडी स्क्रीनो* में यातायात नियमों से संबंधित चलचित्र का प्रसारण किया जा रहा है साथ ही *मोबाइल हार्डिंग ट्रॉली वाहन* के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

*4 शैक्षणिक संस्थानों में यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन* सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 के द्वितीय दिवस आज दिनांक को शहर के निम्न स्कूल कॉलेजों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया:-
01. दिल्ली पब्लिक स्कूल के लगभग 200 बस ड्राइवर एवं कंडक्टर,
02. श्री बालाजी विद्या मंदिर देवेंद्र नगर के 600 छात्र-छात्राएं।
03. प्रगति कॉलेज चौबे कॉलोनी रायपुर 200 छात्र-छात्राएं
04. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांगोरा भाटा 150 छात्र-छात्राओं को *उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री गुरजीत सिंह,  सुशांतो बनर्जी, निरीक्षक  योगेंद्र पांडे, यातायात प्रशिक्षक सउनि श्री टीके भोई* द्वारा पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही वाहन चालन के दौरान यातायात नियमों का पालन करने निर्देशित किया गया।

*नुक्कड़ नाटक के माध्यम से 4 ग्राम पंचायतों में चलाया गया यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम* यातायात जागरूकता अभियान के तहत जिले के निम्न ग्राम पंचायतों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया:- *01. अभनपुर बस स्टैंड, 02. ग्राम पंचायत चंडी, 03 ग्राम पंचायत टेकारी एवं 04. विधानसभा थाना क्षेत्र* में नुक्कड़ नाटक टीम के सदस्यों द्वारा *गीत संगीत के माध्यम से यातायात नियमों से संबंधित नाटकों का प्रदर्शन किया गया*।

इस दौरान *सहायक उपनिरीक्षक  ईश्वर देवांगन* द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन नहीं करने से होने वाली जान माल की हानियों के बारे में अवगत कराते हुए वाहन चालन के दौरान अनिवार्य रूप से यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देश दिया गया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here