दोपहिया वाहन से 11 किलो 600 ग्राम गांजा तस्करी करते 02 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

0
21

रायपुर पुलिस – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 24.02.2023 को सूचना प्राप्त हुई कि नीले रंग की दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी 23 के 6493 में सवार दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखें हुए है तथा थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत लाखे नगर चौक तरफ आ रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री देव चरण पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री मयंक गुर्जर(भा.पु.से) द्वारा थाना प्रभारी आजाद चौक को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर राजकुमार कॉलेज एवं विवेकानन्द आश्रम तिराहा पास घेराबंदी कर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन को आता देख चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सूरज सरदार एवं रंजन मंडल निवासी उड़ीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके *कब्जे से कुल 11 किलो 600 ग्राम गांजा कीमती लगभग 84,500/- रूपये तथा गांजा तस्करी करने में प्रयुक्त दोपहिया वाहन क्रमांक सी.जी 23 के 6493 जुमला कीमती 1,25,000/- रूपये जप्त* कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 65/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार आरोपी-*

*01. सूरज सरदार पिता मंगल सरदार निवासी ग्राम पावर विल रायगढ़ा नवरंगपुर उड़िसा।*

*02. रंजन मंडल पिता खोखन मंडल निवासी रायगढ़ा नवरंगपुर उड़िसा।*

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here