Breaking ……सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायपुर पहुंचे

0
26

रायपुर। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस संसदीय दल की नेता श्रीमती सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायपुर पहुंच गये हैं। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर छत्तीसगढ़ी नृत्य के साथ उनका स्वागत किया गया।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हो रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। बताया गया था कि वे 24 फरवरी को रायपुर आएंगे लेकिन कांग्रेस संसदीय दल की नेता व पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का दौरा कार्यक्रम जारी नहीं हुआ था। वह और राहुल गांधी राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंच गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here