बड़ी खबर : CBI investigates Biranpur murder case , CBI ने छत्तीसगढ़ के बिरनपुर हत्याकांड की जांच शुरू 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

0
132

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पिछले वर्ष हुई 22 वर्षीय युवक भुवनेश्वर साहू की हत्या मामले की जांच को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने हाथ में ले लिया है। घटना के बाद राज्य की पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और सभी आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

नई सरकार के गठन के बाद राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी से अनुरोध किया था। 25 अप्रैल को राज्य सरकार ने अपना अनुरोध पेश किया और 26 अप्रैल को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर सीबीआई ने बेमेतरा जिले में युवक की हत्या के संबंध में 12 आरोपियों के खिलाफ फिर से मामला दर्ज किया है।

साथ ही, सीबीआई ने पिछले साल आठ अप्रैल को बेमेतरा जिले के साजा पुलिस थाने में 12 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामले की जांच अपने हाथ में ली थी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भुवनेश्वर साहू के परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में अपने विचार व्यक्त किए, “अब बिरनपुर हत्याकांड की जांच करेगी सीबीआई। हमारी सरकार के कैबिनेट के निर्णय और सहमति के आधार पर भारत सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। भुनेश्वर साहू के परिवार को अवश्य मिलेगा न्याय।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here