आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, 4 घायल

0
80

 

सिवनी \ जिले के बकोड़ी जमुनिया गांव में खेत में काम कर रहे मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य महिला मजदूर झुलस गए। सभी लोग खेत में बुआई का काम कर रहे थे, जब वे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी कलेक्टर नवजीवन पवार और एसपी राकेश कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बिजली गिरने से घायल हुए मजदूरों के उचित उपचार के लिए डॉक्टरों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी X (ट्विटर) पर ट्वीट किया कि इस दुःख की घड़ी में हम शोकाकुल परिवार के साथ हैं। मैंने पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपये प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here