धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आज़ादी की गौरव यात्रा का निकली……

0
86

रायपुर । धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुआ ,गोमची,गुमा, बाना, कारा, बेंद्री, पठारीडीह, कुम्हारी, कन्हेरा, कुम्हारी से आज स्वतंत्रता के 75 वी शताब्दी के अवसर में आजादी की गौरव यात्रा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों बलिदान गाथा को जन-जन तक पहुंचाया।

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आज ग्राम पंचायतों में आजादी की गौरव यात्रा में स्वतंत्रता वीर शहीदों के जयकारों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के वीरगाथा को लोगों को बताया और कहा आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद सेनानियों का बहुत ही योगदान है जिसे भुलाना मुश्किल है। साथ ही इस यात्रा के दौरान प्रमुख धार्मिक स्थलों ने विधिवत पूजा पाठ कर आशीर्वाद लिया और वरिष्ठ बुजुर्गों का साल और श्रीफल के साथ सम्मान किया।
इस अवसर में प्रमुख रूप से समस्त कार्यकर्ता, वरिष्ठ बुजुर्ग ग्रामीणजन सहित भारी संख्या में आमजन सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here