रायपुर निगम में नेता प्रतिपक्ष बने संदीप साहू

0
43

रायपुर : राजधानी रायपुर में मीनल चौबे ने महापौर बनने के बाद बीते सोमवार को एमआईसी सदस्यों के नामों का ऐलान किया। वहीं अब कांग्रेस ने भी नगर निगम नेता विपक्ष के साथ-साथ पार्षद दल के प्रवक्ता और पार्षद दल के उप नेता के नामों की सूची तैयार कर ली है। कांग्रेस ने नगर निगम में अपने पार्षद दल के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की सूची तैयार कर ली है, जिसमें संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

CG NEWS: शराबी पति ने पत्नी को सड़क पर सरेआम पीटा, फिर दोनों पहुंचे थाने, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने संदीप साहू को नगर निगम में विपक्ष का नेता बनाया है। वहीं जयश्री नायक को पार्षद दल का उप नेता बनया गया है। इतना यही नहीं कांग्रेस ने शेख मुशीर को पार्षद दल का प्रवक्ता बनाया है।

रायपुर में होने वाले समर कैंप के लिये गौतम गंभीर बने मेंटॉर: छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों को देंगे ट्रेनिंग

बता दें कि, संदीप साहू कांग्रेस के सात पार्षदों में सबसे सीनियर पार्षद हैं। वहीं रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम में सभी नेताओं के नाम की जानकारी भेज दी है। बताया जा रहा है कि इस सूची पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के हस्ताक्षर हो चुके हैं और जल्द ही इसे आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here