राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में तेज अंधड़ और बारिश, आज भी मौसम रहेगा बदला-बदला , शाम को बरसेंगे बादल

0
59
WEATHER UPDATE

राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में तेज अंधड़ और बारिश, आज भी मौसम रहेगा बदला-बदला, शाम को बरसेंगे बादल

रायपुर। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तेज अंधड़ और बारिश का दौर देखने को मिला। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार को भी प्रदेशभर में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी तीन दिनों तक यह बदला हुआ मौसम जारी रह सकता है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान पेंड्रारोड में 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान से केरल तक एक द्रोणिका सक्रिय है। इसके साथ ही 2 मई से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव शुरू होने की संभावना है। इसके असर से बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी छत्तीसगढ़ में मौसमीय गतिविधियों को और तेज करेगी।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here