नया सवेरा जनकल्याण समिति द्वारा बाल आश्रम में वृक्षारोपण और पुस्तक वितरण का आयोजन

0
222

नया सवेरा जनकल्याण समिति द्वारा बाल आश्रम में वृक्षारोपण और पुस्तक वितरण का आयोजन

रायपुर। नया सवेरा जनकल्याण समिति छत्तीसगढ़ द्वारा गुरुनानक चौक स्थित बाल आश्रम में स्वर्गीय श्री विष्णु गोपाल जी एवं स्व. अजय साव (बजारी चौक निवासी) की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्य उनकी परिजनों की सहमति से किया गया, जिसमें श्रीमती लीना साव का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के तहत आश्रम परिसर में आम, पपीता, इमली, जामुन, सीताफल, लीची, मीठा नीम और कनेर जैसे फलदार और फूलदार वृक्षों के कुल 20 पौधे लगाए गए।

इसके साथ ही समिति द्वारा बाल आश्रम में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना हेतु योगदान दिया गया। इस अवसर पर श्रीमद्भगवद गीता, भजन संग्रह, और नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक की लगभग 150-200 पुस्तकें एवं कॉपियां प्रदान की गईं। इनमें कविता, रोचक कहानियाँ और ज्ञानवर्धक सामग्री शामिल थीं। ये सभी सामग्री बाल आश्रम के संचालक श्री दीपक टिरके को सौंपी गई।

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए समिति ने आश्रम के 60-70 बच्चों को मौसमी फल ‘क्लीन्दर’ भी वितरित किए।

इस सफल आयोजन का नेतृत्व समिति की अध्यक्ष लता अजय साहू ने किया। उनके साथ उपाध्यक्ष निर्मला साहू, रीना सराफ (बलौदाबाजार), आकांक्षा गौतम, संरक्षक राजा निर्मलकर, विनय वैस, प्रकाश राठौर, परमेश्वर साहू, चेतन साहू, सेवक भाई, हेमू जैन, अशु लाखोटिया, अनिल थौरानी, विष्णुप्रसाद साहू, दीपक, राजेन्द्र कुमार साहू समेत समिति के अन्य सदस्यों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

समिति का यह प्रयास समाज में पर्यावरण संरक्षण और बाल शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here