सावधान !  22 से 27 जुलाई तक आफत की बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

0
68

सावधान !  22 से 27 जुलाई तक आफत की बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

 मौसम विभाग ने दी चेतावनी: तेज हवाएं, आंधी-तूफान और भारी बारिश से सतर्क रहें लोग

भारत में जुलाई माह में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 3 से 4 दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तारीखों पर बारिश का कहर जारी रहेगा। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं क्षेत्रवार मौसम का हाल—


उत्तर-पश्चिम भारत

  • उत्तराखंड में 22 जुलाई को भारी वर्षा की संभावना।
  • जम्मू-कश्मीर में 22 और 23 जुलाई को गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी।
  • हिमाचल प्रदेश में 22 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के आसार।
  • पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में 22 से 24 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना।
  • पश्चिम उत्तर प्रदेश में 22, 23, 26 और 27 जुलाई को बारिश का अलर्ट।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 से 27 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना।

पश्चिम भारत

  • कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र में 22 से 27 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
  • गुजरात में 26 और 27 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान।
  • अन्य पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत

  • केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 25 से 27 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा संभव।
  • तेलंगाना में 22 और 23 जुलाई को गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अनुमान।
  • तटीय कर्नाटक में 27 जुलाई और तमिलनाडु में 22 जुलाई को भारी वर्षा की संभावना।
  • इस दौरान कई क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

पूर्व और मध्य भारत

  • पश्चिम मध्य प्रदेश में 26 और 27 जुलाई को भारी वर्षा की चेतावनी।
  • पूर्व मध्य प्रदेश में 25 से 27 जुलाई तक बारिश के आसार।
  • झारखंड में 24 और 25 जुलाई को झमाझम बारिश हो सकती है।
  • छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 23 से 26 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना।
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 25 से 27 जुलाई तक बारिश की चेतावनी।
  • गंगीय पश्चिम बंगाल में 23 से 27 जुलाई के बीच बारिश जारी रहने की संभावना।
  • बिहार में 24 से 27 जुलाई तक भारी वर्षा और 30 से 40 किमी/घंटा की हवाएं चल सकती हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here