छत्तीसगढ़ चेम्बर के आग्रह पर पंजाब नेशनल बैंक करेंसी चेस्ट द्वारा व्यापारिक संघों को चिल्हर वितरण किया गया

0
107

 

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलचा, कार्यकारी अध्यक्ष-राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल, ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक रायपुर के मण्डल प्रमुख श्री वीरेंद्र कुमार शर्मा की पहल पर मोबाइल कैश वैन के माध्यम से चेम्बर कार्यालय चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन बाम्बे मार्केट, रायपुर में विभिन्न व्यापारिक संघों को चिल्हर वितरण किया गया।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने कहा कि आज पंजाब नेशनल बैंक करेन्सी चेस्ट द्वारा चेम्बर के माध्यम से व्यापारिक संघों एवं व्यापारियों को चेम्बर भवन में चिल्हर वितरण किया गया। इससे बाजार में चिल्हर की समस्याओं से कुछ हद तक निजात मिल जायेगा एवं व्यापार सुचारू रूप से संचालित होगा। श्री पारवानी ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी अन्य बैंकों के करेंसी चेस्ट द्वारा भी समय-समय पर केम्प लगाकर चिल्हर एवं करेंसी वितरण किया जाये जिससे व्यापारियों को चिल्हर संबंधी परेशानी से मुक्ति मिल सके।

करेंसी चेस्ट रायपुर के शाखा प्रबन्धक श्री सतीश मालिक ने बताया कि बाजार में लेन-देन हेतु चिल्हर की कमी के कारण व्यापारी व ग्राहक के बीच लेन-देन में हो रही असुविधा को देखते हुए व्यापारियों को 1,2,5,10, एवं 20 का सिक्का वितरण किया गया।

इस अवसर पर चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष राम मंधान, युवा चेम्बर महामंत्री कांति पटेल, हिमांशु वर्मा, योगेश भानुशाली सहित युवा चेम्बर की टीम, अवनीत सिंह तथा अनेक व्यापारिक संघों के प्रतिनिधि एवं व्यापारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here