छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष 2025 के लिए सामान्य और ऐच्छिक अवकाश घोषित

0
23

रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने वर्ष 2025 के लिए सामान्य और ऐच्छिक अवकाश की सूची जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, राज्य के शासकीय कर्मचारियों को ऐच्छिक अवकाशों में से केवल तीन छुट्टियाँ अपनी इच्छानुसार चुनने की अनुमति होगी। वहीं, बैंकों के लिए विशेष रूप से 1 अप्रैल (सोमवार) को वार्षिक लेखाबंदी के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

सामान्य अवकाश की सूची

गौरतलब है कि सामान्य अवकाश की सूची में प्रमुख त्यौहार और राष्ट्रीय पर्व शामिल हैं। इनमें मॉ शाकंभरी जयंती, महाशिवरात्रि, होली, भक्त माता कर्मा जयंती, ईद-उल-फितर, महावीर जयंती, डॉ. अंबेडकर जयंती, गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा, ईद-उल-जुहा, हरेली, विश्व आदिवासी दिवस, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी, तीज पर्व, दशहरा, गांधी जयंती, दीवाली, छठ पूजा, गुरु नानक जयंती, गुरु घासीदास जयंती, और क्रिसमस प्रमुख हैं।

ऐच्छिक अवकाश की सूची

ऐच्छिक अवकाश की सूची में नववर्ष, माता सावित्री बाई फुले जयंती, लुई ब्रेल जयंती, गुरु गोविंद सिंह जयंती, मकर संक्रांति/पोंगल, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती, बसंत पंचमी, छत्रपति शिवाजी जयंती, रंग पंचमी, जमात-उल-विदा, गुहा निषादराज जयंती, हाटकेश्वर जयंती, परशुराम जयंती, महेश नवमी, वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस, नाग पंचमी, पोला, गणेश चतुर्थी, ओणम, करवा चौथ, भाई दूज, भगवान सहस्त्रबाहु जयंती, नामदेव जयंती, और गुरु तेगबहादुर शहीदी दिवस शामिल हैं।

छुट्टी के दिन रविवार होने पर पृथक अवकाश नहीं

राज्य शासन ने उन दिनों के लिए अलग से अवकाश घोषित नहीं किया है जो रविवार को आते हैं, जैसे – गणतंत्र दिवस, रामनवमी, मोहर्रम, महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, भाई दूज (होली), गुड़ी पड़वा, बैसाखी, सर्व पितृमोक्ष अमावस्या, और दक्षिण भारतीय दीपावली।

यह अधिसूचना राज्य के कर्मचारियों और आम नागरिकों के लिए वर्ष 2025 में अवकाश के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान करती है, ताकि वे अपनी योजनाओं को सुव्यवस्थित कर सकें।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here